<strong>भारतीय सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। 56वीं जीएसटी काउंसिल की बुधवार को हुई बैठक के बाद से इन महंगे धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि ये गिरावट सीमित समय के लिए है। क्योंकि त्योहारी सीजन के दौरान सोने को लंबी दौड़ में मजबूत समर्थन मिलेगा और इसमें बड़ी तेजी देखी जा सकती है।
आज कारोबार की शुरुआत में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 10 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। अब यह 1,06,850 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 10 रुपए गिरकर 97,940 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत क्या है?
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
शहर 22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 98,800 रुपये 1,07,770 रुपये
जयपुर 97,410 रुपये 1,06,250 रुपये
पटना 97,260 रुपये 1,06,100 रुपये
कोलकाता 98,650 रुपये 1,07,620 रुपये
अहमदाबाद 98,650 रुपये 1,07,620 रुपये
मुंबई 98,800 रुपये 1,07,770 रुपये
हैदराबाद 98,650 रुपये 1,07,620 रुपये
चेन्नई 98,650 रुपये 1,07,620 रुपये
बेंगलुरु 98,650 रुपये 1,07,620 रुपये
(सोर्स- IBJA)
क्या है चांदी का हाल?
चांदी के दामों में भी आज 100 रुपए की गिरावट आई है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में चांदी 1,26,900 रुपए प्रति किलो पर बिक रही है. लेकिन चेन्नई में यह कीमत सबसे ज्यादा 1,36,900 रुपए प्रति किलो है.
कैसे तय होता है सोने का भाव?
गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।
सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।</strong>

Journalist खबरीलाल