Breaking News
खेल post authorJournalist खबरीलाल Friday ,September 12,2025

News (खबरीलाल न्यूज़) : रोहित शर्मा ने शुरू की ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी, वायरल होने लगा वीडियो:

post

भारतीय टी20 टीम इस समय एशिया कप का मुकाबला खेल रही है। वहीं भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने 11 सितंबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो नेट्स में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। रोहित शर्मा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बहुत अच्छा लग रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं फिर से यहां आ गया हूं। उसके बाद रोहित शर्मा ने अपनी क्लास दिखाई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन जल्द होने वाला है। इससे पहले रोहित शर्मा ने ये पोस्ट शेयर किया है। टीम इंडिया अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां वह तीन वनडे (50 ओवर) और पांच टी20 मैच खेलेगी। चूंकि रोहित शर्मा ने पिछले साल टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, इसलिए अब वे सिर्फ वनडे मैचों में खेलते नजर आएंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।

रविवार, 7 सितंबर को यह खबर सामने आई कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारत ए टीम में शामिल किया जा सकता है, जो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन 50 ओवर के मैच खेलेगी। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच ये तीन अनौपचारिक वनडे मैच 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।

आंकड़ेविराट कोहलीरोहित शर्मा
मैच302273
पारियां290265
रन14,18111,168
सर्वश्रेष्ठ स्कोर183264
औसत57.8848.76
स्ट्राइक रेट93.3492.80
शतक / अर्धशतक51 / 7432 / 58
चौके / छक्के1325 / 1521045 / 344
कैच16197
विकेट59
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े1/132/27

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 वनडे मैचों में 2407 रन बनाए हैं, जबकि कोहली ने 50 ओवरों के प्रारूप में छह बार की विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ अब तक खेले गए 50 मैचों में कुल 2451 रन बनाए हैं।

500 इंटरनेशनल मैच से बस एक मैच दूर रोहित

अगर रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना जाता है और वह इस दौरे पर कम से कम एक मैच खेलते हैं, तो वह भारत के लिए 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले ये उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और विराट कोहली हासिल कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में रोहित के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने, वनडे में सर्वाधिक छक्कों के शाहिद अफरीदी के विश्व रिकॉर्ड और सौरव गांगुली के 11,221 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर वनडे में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का भी मौका होगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner