Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : जिस T-Shirt को रोजाना पहनती हैं आप, क्या आपको पता है T का सही मतलब:

post

 टी-शर्ट (T-Shirt) आप भी पहनते होंगे. क्योंकि यह न सिर्फ आरामदायक (comfortable) होती है बल्कि स्टाइलिश भी लगती है. खासकर गर्मी के मौसम में लोग शर्ट या फॉर्मल कपड़ों की बजाय टी-शर्ट पहनना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टी-शर्ट में जो “T” है, उसका असली मतलब क्या होता है? अधिकतर लोग इसे पहनते तो हैं लेकिन इसके नाम के पीछे की वजह से अनजान होंगे. अगर आप भी टी-शर्ट पहनते हैं तो यहां आपको टी-शर्ट में टी का मतलब जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें.

Britannica Clothing History के मुताबिक, टी-शर्ट का नाम उसकी शेप (आकृति) से जुड़ा हुआ है. जब टी-शर्ट को किसी सपाट जगह पर सीधा रखा जाता है तो इसका आकार इंग्लिश के अक्षर T जैसा दिखाई देता है. इसमें बीच का हिस्सा शरीर को ढकने के लिए सीधा (Straight strip) होता है और दोनों ओर बाजू (Sleeves) निकली होती हैं, जो मिलकर “T” जैसी शेप बना देते हैं. इसी वजह से इसे T-Shirt कहा जाता है.

टी-शर्ट में टी का मतलब अलग भी हो सकता है और कुछ लोगों का मानना है कि टी-शर्ट में “T” का मतलब Torso (यानि शरीर का ऊपरी हिस्सा) से है. हालांकि असली कारण इसकी T-शेप ही मानी जाती है.

टी-शर्ट का इस्तेमाल सबसे पहले अमेरिकी सेना (US Army) के सैनिकों ने किया था. रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के समय टी-शर्ट बहुत लोकप्रिय हुई क्योंकि यह हल्की, आरामदायक और आसानी से पहनी जा सकती थी. बाद में यह फैशन और पहनावे का हिस्सा बन गई. आज यह हर उम्र के लोगों की पहली पसंद है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner