Breaking News
खेल post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Tuesday ,September 23,2025

News (खबरीलाल न्यूज़) : वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज होने की संभावना, ये हो सकते हैं बाहर:

post

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज यानी 23 सितंबर को होने की संभावना है। 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए जब टीम का ऐलान होगा तो कुछ चौंकाने वाले फैसले सामने आ सकते हैं। अहमदाबाद और दिल्ली में खेले जाने वाले इन दो मैचों के लिए सिलेक्टर्स 15 सदस्यीय टीम ही चुनेंगे, लेकिन कुछ खिलाड़ी बाहर रहेंगे, जो इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे।

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो इंग्लैंड के दौरे पर गए करुण नायर का पत्ता कटने की पूरी संभावना है। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पैर की चोट से जूझ रहे ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की संभावना नहीं है। ऐसे में वह इस सीरीज को मिस करेंगे। इस वजह से टीम की उपकप्तानी केएल राहुल को दिए जाने की संभावना है, जबकि विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल खेलते हुए दिखने वाले हैं। बैकअप विकेटकीपर एन जगदीशन होंगे, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में छाप छोड़ी है और वे इंग्लैंड के दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम का भी हिस्सा थे।

इसके अलावा आकाश दीप का पत्ता कट सकता है, क्योंकि भारत में इतनी ज्यादा पेस की जरूरत नहीं है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में चुना जा सकता है। नितीश कुमार रेड्डी भी पेस विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे, जो ऑलराउंडर हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव के अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में और दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा।
भारत की संभावित टेस्ट टीम

शुभमनल गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नितीश कुमार रेड्डी और एन जगदीशन।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner