रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक से रविवार को गायब हुई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा अब फिर से अपने स्थान पर खड़ी है — बिलकुल पहले की तरह!
सोमवार सुबह लोगों ने जब प्रतिमा को दोबारा स्थापित देखा, तो इलाके में हलचल मच गई। वहीं, इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रविवार को हुई इस घटना से पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की — और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि “किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा, कानून अपना काम करेगा।”
अब प्रतिमा के फिर से स्थापित हो जाने के बाद स्थानीय लोगों में संतोष और श्रद्धा दोनों की भावना देखी जा रही है।

Journalist खबरीलाल