Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : जयपुर में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट आई यात्री बस; दो लोगों की दर्दनाक मौत:

post

राजस्थान की जयपुर जिले के मनोहरपुर इलाके में आज मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। जहां मजदूरों से भरी एक बस अचानक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गई, जिसके बाद करंट पूरी बस में फैल गया। जिससे पूरी बस में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना का शिकार हुई बस मजदूरों को टोडी क्षेत्र स्थित ईंट भट्टे पर लेकर जा रही थी। रास्ते में हाईटेंशन तार से बस का संपर्क हो गया, जिसके कारण पूरी बस करंट की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में रखे गैस सिलेंडरों में भी धमाका हो गया। धमाकों की आवाज आसपास के ग्रामीण दहशलत में आ गए और मदद के लिए मौके पर दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों ने मजदूरों को बाहर निकाला

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग में झुलसे मजदूरों को बस से बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने हादसे के बाद इमरजेंसी वार्ड में अलर्ट जारी किया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner