Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : कल्कि 2898 एडी के क्रेडिट्स से हटा दीपिका पादुकोण का नाम, मेकर्स पर फूटा फैंस का गुस्सा:

post

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर खबर आई थी कि वो कल्कि 2898 एडी का हिस्सा नहीं होंगी। इस बात से फैंस काफी निराश थे। फैंस की इस निराशा के बीच खबर है कि कल्कि 2898 एडी से भी दीपिका के क्रेडिट्स हटा दिए गए हैं। फैंस ने क्रेडिट्स के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने दीपिका के नाम को क्रेडिट्स से हटाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

दीपिका पादुकोण के एक फैन पेज ने ओटीटी पर मौजूद कल्कि 2898 एडी के एंड क्रेडिट्स का वीडियो क्लिप शेयर किया है। उन्होंने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए दावा किया है कि नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर कल्कि 2898 एडी के पहले पार्ट से दीपिका पादुकोण के क्रेडिट्स हटा दिए गए हैं।

फैन द्वारा शेयर किया ये वीजियो रेडिट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण का चेहरा नजर आ रहा है। उसपर लिखकर आता है कल्कि 2898 एडी सिनेमेटिक यूनिवर्स कॉन्टीन्यूज। इसके बाद क्रेडिट्स रोल होने शुरू होते हैं। क्रेडिट्स में दीपिका का नाम नजर नहीं आने पर फैंस ने आपत्ति जताई है।

फैंस ने रेडिट पर वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा- जब मैं जवान था, तो सोचता था कि जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं, एक उम्र के बाद समझदार हो जाते हैं। अब क्या ही बोलूं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- दीपिका को उन्हें बुरा दिखाने के लिए पीआर भी नहीं करना पड़ा। ये लोग खुद की असलियत सामने ला रहे हैं। एक ने लिखा- ऐसा लग रहा है कि दीपिका ने मेल ईगो को चोट पहुंचाई है। ये कितना अनप्रोफेशनल है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner