Breaking News

Crime (खबरीलाल न्यूज़) : गांजा सप्लाई का खुलासा: नगरनार में 11.90 लाख का माल बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार:

post

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरहद से एक बार फिर गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। नगरनार पुलिस ने दो दिनों में की गई कार्रवाई में कुल 11 लाख 90 हजार रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया है। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो ओडिशा से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे।

नगरनार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की दिशा से अलग-अलग वाहनों के जरिये गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने सरहदी इलाके में चेकपोस्ट लगाकर नाकेबंदी की और वाहनों की सघन जांच शुरू की। पहले दिन 29 अक्टूबर को पुलिस ने एक ट्रक को रोका। चालक घबराया हुआ दिखा, जिसके बाद तलाशी में 73 किलो गांजा मिला। इसकी बाजार कीमत लगभग 7 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी मुराद साह (30) को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया।

अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को भी पुलिस ने एक और सफलता हासिल की। ओडिशा की दिशा से आ रही एक कार को रोककर जांच की गई। वाहन से 46.37 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। कार में सवार दो युवकों मोहम्मद शोएब (24) और मुर्शीद (35) को गिरफ्तार किया गया। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे, जहां उसका वितरण बड़े नेटवर्क के जरिए किया जाता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन तस्करों का संपर्क किन गिरोहों से है और क्या स्थानीय स्तर पर भी कोई सप्लाई चेन सक्रिय है।

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

नगरनार और आसपास का इलाका लंबे समय से ओडिशा व आंध्रप्रदेश से आने वाले नशे के सौदागरों के लिए मुख्य मार्ग माना जाता है। यहां से होकर गांजा और अन्य नशीले पदार्थ मध्य भारत के कई राज्यों तक पहुंचाए जाते हैं। पुलिस की इस ताजा कार्रवाई से इस नेटवर्क पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner