Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव ; चुनाव के बीच खेसारी लाल यादव का जलवा, इस गाने ने फिर से मचाया धमाल:

post

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां इन दिनों तेज हैं। वहीं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ वह राजनीति में सक्रिय हैं और आरजेडी के टिकट पर छपरा से मैदान में उतर चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका सुपरहिट गाना ‘सज के संवर के’ फिर से यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

दरअसल, खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के उन सितारों में से हैं जिनके गाने अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। सात साल पहले रिलीज हुआ उनका गाना ‘सज के संवर के’ आज भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 580 मिलियन (58 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह रिकॉर्ड अपने आप में बताता है कि खेसारी की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है।

इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी नजर आई थीं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। गाने में दोनों के डांस मूव्स, रोमांटिक एक्सप्रेशन और देसी अंदाज ने इसे सुपरहिट बना दिया था। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसमें खेसारी और काजल ने एक्टिंग कर धमाल मचाया था।

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी और काजल की जोड़ी को ‘सुपरहिट जोड़ी’ कहा जाता है। जब भी ये दोनों साथ आए हैं, उनके गानों ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़े हैं  चाहे वह “कवनु टाइप के लइका से पियार हो गइल” हो या “छोटे-छोटे बात करे लडिका”।

वर्तमान में खेसारी लाल यादव का एक और रूप देखने को मिल रहा है, राजनीतिक मैदान का खिलाड़ी। छपरा विधानसभा से राजद प्रत्याशी के रूप में उतरकर उन्होंने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वे लगातार जनता से अपील कर रहे हैं और बदलाव की बात कर रहे हैं।

उनकी वजह से छपरा की सीट इस बार काफी हॉट बन गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यूट्यूब के किंग खेसारी लाल यादव क्या राजनीति के मैदान में भी उतनी ही धूम मचाने में कामयाब होते हैं जितनी उन्होंने भोजपुरी फिल्मों और गानों में मचाई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner