Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) : राष्ट्रीय गीत की 150 वीं वर्षगांठ पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन:

post

बिलासपुर, राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम की रचना के 150 वीं वर्षगांठ पर संपूर्ण देश में साल भर तक चलने वाली विभिन्न कार्यक्रमों का बिलासपुर जिले में भी आगाज़ हुआ। मुख्य समारोह जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में राष्ट्रीय गीत के संपूर्ण पद के सामूहिक गायन के साथ हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवंत संबोधन को भी इस अवसर पर सुना गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक थे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शासकीय कार्यालयों में भी देशभक्ति पूर्ण राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। राष्ट्रीय गीत के रचना की पृष्ठभूमि और इसके रचनाकार श्री बंकिम चंद्र चटर्जी और देश के शहीदों का स्मरण भी किया गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner