Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) : स्व सहायता समूह में किया गबन, प्राथमिकी दर्ज:

post

•समूह के पैसा को बैंक में जमा न कर आरोपिया रख ली अपने पास

•19 महिला स्व सहायता समूह से कुल बीस लाख रुपए का किया धोखाधड़ी

•आरोपी महिला को गिरफतार कर भेजा गया जेल
               
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिव्या साहू ग्राम कोटनी थाना पुलगांव नव जागृति समुह अध्यक्ष के द्वारा  महिला स्व सहायता समूह में राशि को गबन करने के संबंध शिकायत दर्ज करायी। गांव के ही मनीता निषाद ने धोखाधडी कर नव जागृति महिला समूह, उज्जवला महिला समूह, आस्था महिला समूह, राधे राधे महिला समूह, साधना महिला समूह, प्रेरणा महिला समूह, प्रगति महिला समूह, नवाअंजोर महिला समूह, जय मां शीतला महिला समूह, वैभव महिला समूह से अलग अलग राशि लगभग 14 लाख रूपये का धोखाधडी करने के संबंध में एक लिखित शिकायत आवेदन पेश किया।ग्राम पंचायत कोटनी मे संचालित बिहान योजनान्तर्गत 10 महिला स्व सहायता समूहों के राशि को आरोपिया अपने पास रख ली है।
अध्यक्ष प्रगति महिला स्व सहायता समूह श्रीमति हेमकल्याणी साहू ग्राम कोटनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अनावेदिका मनीता निषाद द्वारा 09 महिला स्व० सहायता समूह के महिलाओं के लगभग 6 लाख रूपये लेकर धोखाधडी की गई है।प्रार्थिया ने बताया कि ग्राम पंचायत कोटनी मे सरकार द्वारा बनायी गई योजना हम महिलाओं द्वारा स्वरोजगार हेतु आहरण की गई बैंक से राशि को ग्राम के ही मनीता निषाद ने गबन कर लिया है। आरोपिया हमारे समूह नव जागृति महिला स्व सहायता समूह मे सचिव के पद पदस्थ थी। समूहों द्वारा लोन पर उठाई गई राशि को किस्त किस्त में नगद मनीता निषाद के माध्यम से जमा करनें हेतु भेजा करते थे, किन्तु मनीता निषाद द्वारा उस राशि को बैंक छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक नगपुरा में जमा नहीं की गई। आहरण की गई राशि को तय समय में जमा करना होता है जो कि मनीता निषाद द्वारा जमा नहीं की गई। बैंक द्वारा आहरण राशि जमा न होनें के संदर्भ में समूह के लिए एक नोटिस जारी हुआ तब समस्त महिला स्व सहायता समूह को जानकारी प्राप्त हुई। तब मनीता निषाद द्वारा किये गये गबन राशि की जानकारी समस्त महिला समूहों को पता चला। पूर्व में बिहान योजनान्तगर्त महिला स्व सहायता समूह का गठन करके  10 महिला स्व० सहायता समूह के महिलाओं के 14 लाख रूपये की जानकारी बैंक द्वारा नोटिस प्राप्त होने पर पता चला। पूर्व में गबन कर्ता महिला मनीता निषाद को गांव के बैठक में बुलाकर गबन राशि वापस करने के लिए समय दिया गया था। गांव में गबनकर्ता महिला मनीता निषाद को समझाईश देकर रूपये वापस करने हेतु समय दिया गया था लेकिन रूपये वापस करने के बजाय 04 मार्च 2024 को रात्रि में घर से कहीं चली गयी। खोजबीन करने के बाद महिला मनीता निषाद कहीं नहीं मिली थी।
गांव के स्व सहायता समूहों के लगभग 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 533/2025 एवं अपराध क्रमांक 532/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपिया मनीता निषाद पति स्व. यषवंत निषाद उम्र 39 साल पता ग्राम कोटनी थाना पुलगांव को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner