Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे :

post

भारतीय संस्कृति में तांबे और पीतल के बर्तनों का विशेष महत्व है क्योंकि इन्हें पूजा-पाठ के लिए शुद्ध माना जाता है। पूजा-पाठ में इस्तेमाल की जाने वाली अधिकतर बर्तन तांबे या पीतल के होते है।

हिन्दू मान्यता के अनुसार, तांबे या पीतल को शुद्ध मानकर इसका इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है। पहले के समय में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए तांबे के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते थे।

लेकिन आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल ने लोगों के जीने का तरीका ही बदल दिया है। अब लोग तांबे के बर्तन में पानी पीने या खाना खाने को लेकर विशेष महत्व नहीं देते हैं।

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, तांबे के बर्तन में रखा पानी स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। रोजाना सुबह खाली पेट पीने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं।

सुबह सुबह तांबे के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है:

हार्ट को रखता है हेल्दी

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार,तांबे के बर्तन में पानी पीने से हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। दरअसल, तांबे के बर्तन में पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

रोजाना इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

खून की कमी होती दूर

तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। यह शरीर को आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आवश्यक है।

कैंसर के खतरे को कम करता है

आपको बता दें, तांबे में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) को कंट्रोल करके कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

तांबे के बर्तन में पानी पीने से त्वचा में चमक आती है। यह त्वचा के लिए एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। यह स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाता है। यह त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है। जिससे मुंहासों, दाग-धब्बों और झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।

पाचन क्रिया को करता दुरुस्त

तांबे के बर्तन में पानी पीने से पेट की समस्याओं, जैसे गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत मिल सकती है और पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप गैस, कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी रखें और सुबह खाली पेट पीएं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

तांबे के बर्तन में पानी पीने से इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती है। तांबे में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक होता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner