Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) : सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण:

post

किसानों से संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी

अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

रायपुर, राज्य शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आज लोक निर्माण विभाग सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सरगुजा जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर भी उनके साथ मौजूद रहे।

विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद
      सचिव डॉ सिंह ने किसानों ने सीधे संवाद कर धान खरीदी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सचिव एवं सरगुजा जिले के प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदिमजाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति डांड़गांव, उदयपुर एवं जमगला के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर संपूर्ण खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में मौजूद किसानों से सीधे चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया, टोकन वितरण, तुलाई, बारदाना उपलब्धता और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तकनीकी उपकरणों नियमित परीक्षण करें
         निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने धान उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध प्रमुख तकनीकी एवं आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली, उन्होंने बायोमेट्रिक डिवाइस,नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, कंप्यूटर सेट, इंटरनेट कनेक्शन एवं विद्युत व्यवस्था, स्टैकिंग व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता एवं भंडारण प्रबंधन प्रक्रिया का अवलोकन किया और अधिकारियों को सभी उपकरणों का नियमित परीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, जिला खाद्य अधिकारी श्री एस. बी. कांमठे, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता, नोडल अधिकारी सीसीबी श्री पी.सी. गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner