Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) : दूसरे दिन जिले में 1333 क्विंटल धान की खरीदी:

post

एसीएस श्री पिंगुआ ने खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

बिलासपुर, धान खरीदी अभियान के दूसरे दिन जिले में आज 1333 क्विंटल धान की खरीदी की गई। खरीदी के लिए 28 सेन्टर खुले थे, लेकिन 7 सेन्टरों में आवक दर्ज की गई। इनमें कड़ार, गनियारी, जैतपुर, जयराम नगर, मल्हार, मानिकचौरी एवं सेन्दरी शामिल हैं। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 18 नवम्बर के लिए 58 केन्द्रों के लिए टोकन जारी किये गए हैं। इस बीच अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने आज तीन धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने छतौना, बोदरी एवं कड़ार केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीदी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकलिस्ट के अनुरूप उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्था के प्रति संतोष जताया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, उपायुक्त सहकारिता सीएस जायसवाल, खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, जिला सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, डीएमओ अमित चंद्राकर सहित समिति के कर्मचारी, किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner