Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : तेजस विमान में मारे गए विंग कमांडर नमांश स्याल को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी:

post

शिमला. दुबई एयरशो में क्रैश हुए तेजस विमान में मारे गए विंग कमांडर नमांश स्याल को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पटियालकर गांव में स्याल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान स्याल के गमगीन पिता जगन नाथ स्याल ने कहा कि यह पूरे देश के लिए क्षति है। उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे अंतिम बातचीत में बेटे ने उन्हें यूट्यूब पर उनका शो देखने को कहा था।

नमांश के पिता ने कहा, 'यह केवल मेरा व्यक्तिगत नुकसान नहीं है। यह देश की क्षति है।' उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों को देश की सेवा का अवसर मिलता है।' जगन नाथ स्याल भी भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं और बाद में शिक्षा विभाग में काम किया। वह प्रिंसिपिल के पद से भी रिटायर हैं।

नमांश के बारे में बात करते हुए पिता ने कहा कि उनके बेटे ने हर काम में उत्कृष्टता हासिल की। उन्होंने कहा, 'उसने हमेसा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कबी हमें निराश नहीं किया।' पिता याद करते हैं कि जब आखिरी बार उनकी बातचीत बेटे से हुई थी तो उन्होंने फोटोज शेयर करने को कहा। इस पर नमांश ने पिता से कहा कि वह यूट्यूब पर देख सकते हैं। लेकिन किस्मत का खेल देखिए कि जगन नाथ बेटे की तेजस के साथ कतरब देखने के लिए यूट्यूब पर सर्च कर रहे थे और इस दौरान उन्हें हादसे की खबर मिली।

नमांश की पत्नी भी एयर फोर्स में अफसर हैं। उन्होंने अपनी वर्दी में पति को सैल्यूट किया और नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी। नमांश की छह साल की बेटी है।

शुक्रवार को दुबई एयर शो के अंतिम दिन हुए हादसे के बाद स्याल के शव को तमिलनाडु के सुलुर एयर फोर्स बेस पर लाया गया। यहां पूर्ण सैन्य सम्मान के बाद पार्थिव शरीर को हिमाचल प्रदेश में पैतृक गांव ले जाया गया। यहां हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। स्याल के साथी कहते हैं कि वह लड़ाकू विमानों को उड़ाने में अपनी निपुणता और शांत व्यवहार के लिए जाने जाते थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner