Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : सोने के दामों में गिरावट, चांदी की चमक हुई फीकी, जानिए अपने शहर का ताजा भाव:

post

हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। 24 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 125,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में यह कीमत 125,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी रही। देश भर के दूसरे शहरों में भी कीमतों में गिरावट आई।

आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 760 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड के भाव 700 रुपये की मजबूती देखी गई है। ग्लोबल लेवल पर सोने का हाजिर भाव 4061.91 डॉलर प्रति औंस पर काबिज है। चलिए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में आज यानी सोमवार का लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है…

सोमवार को मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 125,830 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 115,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 125,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 115,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का भाव (रुपये में)24 कैरेट सोने का भाव (रुपये)
दिल्ली115,490125,980
मुंबई115,340125,830
अहमदाबाद113,680124,010
चेन्नई115,340125,830
कोलकाता115,340125,830
हैदराबाद115,340125,830
जयपुर115,490125,980
भोपाल113,680124,010
लखनऊ115,490125,980
चंडीगढ़115,490125,980

Gold Rates की तरह ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार 24 नवंबर को भाव 163,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 5,000 रुपये लुढ़की है। विदेशी बाजारों में चांदी का वायदा भाव 49.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुका है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर परफॉर्मेंस की वजह से ग्लोबल मार्केट के मुकाबले घरेलू मार्केट में सोने की कीमतें कम गिरी हैं। US में उम्मीद से बेहतर नॉन-फार्म पेरोल डेटा ने इंटरेस्ट रेट में कटौती की संभावना कम कर दी है। इसलिए, मिले-जुले संकेतों से सोने पर दबाव पड़ सकता है।

आपको बता दें कि सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है। इतना ही नहीं इनके दामों में उतार-चढ़ाव के पीछे डॉलर के भाव की भी अहम भूमिका मानी जाती है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner