Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : बोंडी बीच पर जश्न मनाते यहूदियों पर हमला, नेतन्याहू की किस बात पर गुस्साए ऑस्ट्रेलियाई पीएम:

post

ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर दो आतंकी पिता-पुत्र ने मिलकर 16 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मरने वाले लोग यहूदी समुदाय के हनुक्का त्योहार को मनाने के लिए बीच पर एकत्र हुए थे, उसी भीड़ पर इन दोनों आतंकियों को गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस हमले के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर यहूदी विरोधी भावना को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। इसके जवाब में पीएम अल्बनीज ने एक वीडियो संदेश जारी करते हए कहा कि ऑस्ट्रेलिया कभी भी विभाजन, हिंसा और नफरत के आगे नहीं झुकेगा।

बोंडी बीच पर हुई घटना को लेकर जारी किए गए अपने वीडियो संदेश में अल्बनीज ने हिंसा की निंदा की और एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "कल हमारे देश के इतिहास का सबसे अंधकारमय दिन था। लेकिन हम उन कायरों से अधिक मजबूत हैं, जिन्होंने यह किया है। हम उन्हें हमें बांटने नहीं देंगे। ऑस्ट्रेलिया कभी भी विभाजन,हिसंा या नफरत के आगे नहीं झुकेगा और हम सब इस घटना से मिलकर बाहर आएंगे। मैं यह कहना चाहूंगा कि यहूदी ऑस्ट्रेलियाईयों पर हमला, हर ऑस्ट्रेलियाई पर हमला है।"

इस घटना के सामने आते ही नेतन्याहू ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि हनुक्का त्योहार के समय ऑस्ट्रेलियाई यहूदियों के ऊपर हुए इस आतंक के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि उन्होंने ही यहूदी विरोधी भावना को बढ़ावा दिया है। नेतन्याहू ने कहा, "कुछ महीने पहले मैंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को पत्र लिखकर कहा था कि आपकी नीति यहूदी विरोधी आग को और भड़का रही है।"

गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरुआत में जब ऑस्ट्रेलिया ने फिलिस्तीन को राज्य की मान्यता देने का फैसला किया था, उसी समय नेतन्याहू ने पत्र लिखकर ऐसा न करने का अनुरोध किया था।नेतन्याहू ने कहा, "यहूदी विरोधी भावना एक कैंसर की तरह हैं, जब यह फैलती हैं, तो नेता चुप बैठे रहते हैं। बाद में यह फैलकर अपना ऐसा खूंखार रूप दिखाती हैं।"

ऑस्ट्रेलियाई यहूदी समुदाय पर हुए इस हमले में अभी तक 16 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद पूरी दुनिया में एक बार फिर आतंक को लेकर बहस छिड़ गई है। बाप-बेटे के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के बाद इनका पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक आतंकी नवीद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से ऑस्ट्रेलिया आया था। यहां पर उसने कुरान की पढ़ाई कि और फिर छोटे-मोटे काम करने लगा। वहीं, दूसरी ओर इस घटना में पुलिस की गोली का शिकार हुआ उसका पिता फलों की दुकान चलाता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner