Breaking News

Raipur Police (खबरीलाल न्यूज़) :: डीआईजी व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर लगाए गए स्टार:

post

नववर्ष पर मिला अनोखा उपहार, सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक के पद पर रायपुर में पदस्थ 08 पुलिस अधिकारी हुए पदोन्नत। सिविल लाइन स्थित सी/04 भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पूर्ण की गई पदोन्नति की प्रक्रिया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को दी गई शुभकामनाएं।दिनांक 06.01.2026 को सिविल लाइन स्थित सी/04 भवन के सभाकक्ष में जिला रायपुर में पदस्थ 08 सहायक उपनिरीक्षकों को उपनिरीक्षक पद पर विभागीय पदोन्नति प्रदान किए जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिला रायपुर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक श्री अतुलेश राय, श्री झाम सिंह राजपूत, श्री देव कुमार वर्मा, श्री दीपक कुमार साहू, श्री हरीशचंद्र द्विवेदी, श्री राजेन्द्र प्रसाद गौतम, श्री राधेश्याम सोनबेर (साहू), एवं श्री चंद्रिका प्रसाद साहू के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नवीन पद के साथ प्राप्त दायित्वों एवं कर्तव्यों का और अधिक निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner