Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : फरहाना भट्ट के डांस मूव्स पर फिदा हुए अयान लाल, वीडियो हुआ वायरल:

post

 बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शो की शानदार सफलता का जश्न दुबई में आयोजित ‘ग्रैंड सक्सेस पार्टी’ के जरिए मनाया गया, जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे एक साथ नजर आए। इस पार्टी की सबसे बड़ी हाईलाइट बनीं फरहाना भट्ट, जिनके डांस मूव्स ने महफिल में चार चांद लगा दिए। खास बात यह रही कि फरहाना के लटके-झटकों पर अयान लाल भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए और दोनों का डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डैन्यूब प्रॉपर्टी की ओर से दिए गए इस खास सेलिब्रेशन में बिग बॉस 19 के लगभग सभी चर्चित कंटेस्टेंट शामिल हुए। पार्टी का माहौल पूरी तरह ग्लैमरस और एनर्जी से भरा हुआ था। जैसे ही म्यूजिक बजा, फरहाना भट्ट डांस फ्लोर पर उतर आईं। उन्होंने बॉलीवुड के लेटेस्ट चार्टबस्टर गानों पर अपने शानदार एक्सप्रेशंस और लचीली कमर से ऐसा समां बांधा कि हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं।

इसी दौरान अयान लाल भी फरहाना के साथ डांस फ्लोर पर नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि देखने वालों को लगा जैसे यह जोड़ी पहले से ही रिहर्सल करके आई हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि अयान, फरहाना के डांस स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके हर मूव पर मुस्कुराते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। फरहाना के आत्मविश्वास और अयान के क्यूट एक्सप्रेशंस ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फरहाना और अयान साथ में बेस्ट लगते हैं। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि इन दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है। कई लोग फरहाना की खूबसूरती और उनके डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस ग्रैंड पार्टी में फरहाना और अयान के अलावा अभिषेक बजाज, अशनूर, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, मृदुल तिवारी और कुनिका सदानंद जैसे सितारे भी मौजूद थे। हालांकि, सबसे ज्यादा सुर्खियां फरहाना भट्ट और अयान लाल की नजदीकियों ने बटोरीं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner