बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व बेलतरा विधानसभा के कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी विजय केशरवानी किसानों के साथ कंधे पर धान की बोरी लादकर कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर से मिलकर तय समय में किसानों के धान खरीदने की मांग रखी। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी भी दी कि यदि किसानों का धान नहीं बिका तो सत्ताधारी दल के विधायक, मंत्री व जनप्रतिनिधियों के घर में किसान अपना धान रखेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की होगी।
समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी करने राज्य शासन ने समितियों के लिए प्रतिदिन धान खरीदी का लिमिट तय कर दी है। कम लिमिट होने से राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किसानों के प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी नहीं हो पा रही है। इससे किसानों की दिक्कतें बढ़ने लगी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए यह अंतिम महीना है और 31 जनवरी तक किसानों की धान खरीदी की अंतिम तारीख़ होगी।

Journalist खबरीलाल