Breaking News

Crime (खबरीलाल न्यूज़) :: पुरानी रंजिश को लेकर हत्या एवं जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार:

post

रायपुर पुलिस / 12.01.26 - आरोपी लोकेश विश्वकर्मा एवं आकाश विश्वकर्मा हैं, सगे भाई जिनके नाम थाना की गुंडा सूची में हैं दर्ज। मृतक एवं आरोपियों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा एवं थाना सिविल लाइन में पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण है दर्ज। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 नग धारदार चाकू बरामद। घटना में 01 युवक की मृत्यु तथा 01 युवक गंभीर रूप से घायल, जिसका उपचार अस्पताल में जारी।

प्रकरण में मृतक, घायल एवं आरोपी आपस में परिचित/मित्र थे। दीपावली के समय हुए आपसी झगड़े एवं विवाद के कारण उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दिनांक 11.01.2026 की रात्रि लगभग 10ः30 बजे, जब मृतक एवं घायल युवक आरोपी के घर के पास पहुँचे, तब आरोपी लोकेश विश्वकर्मा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक एवं उसके साथी पर धारदार चाकू से हमला कर दिया।

घटना में आदित्य कुर्रे को गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई, जबकि अभय सारथी को गंभीर चोटे आने के कारण उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवेचना के दौरान 04 आरोपी एवं 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों लोकेश विश्वकर्मा एवं अनुज यादव से घटना में प्रयुक्त 02 नग चाकू जप्त कर थाना तेलीबांधा में अप.क्र. 18/2026  धारा 109, 103, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner