महासमुंद । जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन
चौपाल में आज जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने जिले के आमजनों की मांगों
एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को
नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। आज जन चौपाल में आवेदकों ने धान बिक्री
पंजीयन, राशन कार्ड संशोधन, एग्रीस्टैक पंजीयन, लंबित भुगतान, पीएम आवास,
रकबा संशोधन, धान बिक्री, अवैध कब्जा तथा अन्य समस्याओं व मांगो को लेकर
आवेदन सौंपे। जन चौपाल में आज कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए।
जन चौपाल
में ग्राम धनापाली बसना निवासी मुरलीधर एवं ग्राम मामाभाँचा बागबाहरा
निवासी यादराम साहू द्वारा बैटरी ट्राइसाइकिल हेतु आवेदन किया गया। इसी तरह
ग्राम पासिद निवासी सरोज ध्रुव ने प्राथमिकता राशन कार्ड को अंत्योदय राशन
कार्ड में बदलने हेतु, ग्राम कोसरंगी निवासी डोमन लाल साहू ने किसान
सम्मान निधि दिलाने हेतु, ग्राम सोहागपुर निवासी सुकलाल दीवान द्वारा
शासकीय भूमि का पट्टा दिलाने हेतु, ग्राम बिरकोनी निवासी रामशरण साहू
द्वारा श्रम कार्ड में संशोधन हेतु, ग्राम नंदगांव निवासी अंजना यादव ने
राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना का लाभ दिलाने हेतु एवं महासमुंद
कुम्हारपारा निवासी जानकी ठाकुर ने एपीएल राशन कार्ड को बीपीएल राशन कार्ड
बनाने हेतु आवेदन किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा सहित जिला स्तरीय
अधिकारी मौजूद थे।

Journalist खबरीलाल