जांजगीर-चांपा। घरेलू विवाद और जमीन बंटवारा की बात को लेकर भाई की हत्या करने वाले आरोपी भाई को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रार्थी चंद्रमणी टैगोर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसका सगा भाई चंद्रभूषण राठौर आए दिन शराब पीकर घरेलू बात तथा जमीन बंटवारे को लेकर गाली-गलौज विवाद करता है जिसे प्रार्थी एवं उसके अन्य भाइयों के द्वारा समझाइश किया जाता है ।
इसी तरह दिनांक 13.1.26 को रात्रि करीबन 8.30 बजे प्रार्थी का भाई चंद्रभूषण शराब के नशे में आकर अपने भाई और माँ को लगातार गाली -गलौज कर रहा था तथा जमीन बंटवारे को लेकर विवाद कर रहा था जिसे समझाइश देने पर नहीं मान रहा था जिससे परेशान होकर उसके एक अन्य भाई चंद्रभास यादव ने घर में रखे लोहे के एंगल को लाकर मृतक के सिर पर हत्या करने की नियत से सिर पर हमला किया चोट लगने से अत्यधिक खून निकल रहा था जैसे मरा समझकर आरोपी वहां से भाग गया की सूचना पर थाना कोतवाली में तत्काल हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) ने तत्काल आरोपी को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना से एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम के द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम पुटपुरा से आरोपी को भागते हुए पकड़ा, पूछताछ पर अपने भाई चंद्रभूषण के द्वारा गाली-गलौज करने से परेशान होकर उसकी हत्या करने का अपराध कारित करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग लोहे का एंगल जप्त किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Journalist खबरीलाल