रायपुर पुलिस / 17.01.2026 :: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की कार्यवाही। आरोपी देश भर में घुम - घुम कर एक विशेष तरीके से कार का कांच तोड़कर देते है चोरी की घटनाओं को अंजाम। वारदात के उपरांत एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, सम्बलपुर, टाटा एवं रांची के रेलवे स्टेशनों में जाकर आरोपियों की, की गई थी पतासाजी।
त्रिची गिरोह को रामजी नगर गिरोह के नाम से भी जाना जाता है, जो मूलतः तिरूच्चिराप्पल्ली तमिलनाडू के है निवासी ।थाना गंज एवं देवेन्द्र नगर क्षेत्र में कार का कांच तोड़कर चोरी की 02 घटनाओं को दिये है अंजाम। प्रथम सूचना दर्ज होने के 96 घ्ंाटे के भीतर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा हजारों सी.सी.टी.व्ही. फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, अंतर्राज्यीय टीमों से डाटा संग्रहण पश्चात् अंतर्राज्यीय गिरोह के 06 सदस्यों को झारखण्ड (रांची) के धुरवाडैम से किया गया गिरफ्तार, जो रांची में वारदात करने के थे फिराक में।
आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उडीसा, राजस्थान एवं दिल्ली में कर चुके है वारदात। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैब, नगदी रकम, सोने का सिक्का एवं मोबाईल फोन किया गया है जप्त। पुलिस टीम को गुमराह करने हेतु आरोपियों द्वारा चोरी के लैपटॉप को फेंका गया था गरियाबंद में, जिसे टीम द्वारा 06 घंटे के भीतर किया गया था बरामद। आरोपियों द्वारा रूकने हेतु रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो का किया जाता है उपयोग तथा बिना टिकट किया जाता है रेल यात्रा।
आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 09/26 धारा 305(सी), 3(5) बी.एन.एस. एवं थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 08/26 धारा 303(2), 324 बी.एन.एस. का अपराध है पंजीबद्ध। इस गिरोह का मूव्हमेंट आंध्र प्रदेश, उडीसा, महाराष्ट्र, मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, उत्तर-प्रदेश एवं गुजरात नोटिस किया गया है, इन राज्यों में भी जानकारी भेजनकर इनके द्वारा कारित वारदातों की जानकारी मंगायी जायेगी। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना गंज एवं थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई आरोपियों की गिरफ्तारी।

Journalist खबरीलाल