Breaking News
छत्तीसगढ post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Sunday ,January 18,2026

वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो दिनों में करीब 100 मकान हटाए गए:

post

बीजापुर । नगर पालिका परिषद बीजापुर अंतर्गत नया बस स्टैंड के पीछे चट्टान पारा से लगे क्षेत्र में वन मद की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई दो दिनों तक चली, जिसमें लगभग 100 अवैध मकानों को हटाया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त क्षेत्र में विगत वर्षों के दौरान भी जिला प्रशासन द्वारा तीन बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बावजूद यहां पुनः अवैध कब्जा कर लिया गया था। वर्तमान कार्रवाई से पूर्व नगर पालिका परिषद बीजापुर द्वारा अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जा हटाने हेतु तीन बार नोटिस जारी किए गए थे, किंतु अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया।कार्रवाई के दौरान नक्सल प्रभावित कुछ परिवारों के आवास भी हटाए जाने के सवाल पर स्थिति स्पष्ट करते हुए तहसीलदार पंचराम सलामे ने बताया कि सलवा जुडूम के दौरान नक्सल प्रभावित परिवार शांति नगर, शिविर पारा (गंगालूर रोड) एवं पनारापारा जेल बाड़ा क्षेत्र में बसे हुए है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा चट्टान पारा क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner