Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: सुपेला पुलिस ने गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:

post

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बुलेट मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार। 4.030 किलोग्राम गांजा, वाहन व मोबाइल सहित ₹3.60 लाख की संपत्ति जप्त । आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

दिनांक 18.01.2026 को प्रातः 06:10 बजे सुपेला पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि दुर्ग की ओर से नीली रंग की बुलेट मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति अपने पास पीठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर सुपेला–भिलाई की ओर आ रहे हैं। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा नेहरू नगर जिम गार्डन के पास घेराबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल में सवार दोनों व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम - 

1. मोहम्मद एजाज, पिता मोहम्मद यूनुस, उम्र 30 वर्ष, निवासी डिपरापारा, मुकुंद भवन के पास, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग । 2. फैजान कुरैशी, पिता खुर्शीद कुरैशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, पोटिया चौक के पास, जन्नत विला, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग।

आरोपियों के पास मादक पदार्थ होने की आशंका पर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें कॉफी रंग के पीठू बैग से 04 नग ब्राउन रंग के रैपर में सीलबंद मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। तौल करने पर गांजा का कुल वजन 4.030 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹2,00,000/- पाई गई। इसके अतिरिक्त एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-CQ-1837 (गहरा हरा रंग) एवं दो विवो कंपनी के मोबाइल फोन जप्त किए गए। जप्त समस्त संपत्ति का कुल मूल्य लगभग ₹3,60,000/- है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 93/2025, धारा 20(ख), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

दुर्ग पुलिस का स्पष्ट संदेश : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner