वाराणसी : काशी को मोक्ष का द्वार कहा जाता है. बाबा विश्वनाथ की नगरी और मां गंगा का रमणीय तट इसे सनातनियों की आस्था का बड़ा केंद्र बनाती है. बीते कुछ साल में काशी के विकास की दिशा में कई काम हुए. लेकिन बीते कुछ दिनों से काशी के प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण कार्य को लेकर भारी बवाल मचा है. सोशल मीडिया पर मणिकर्णिका घाट की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. वायरल हो रही कई तस्वीरों को प्रशासन ने फर्जी और AI जेनरेटेड बताया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों के जरिए समाज में विद्वेष भी फैल रहा है. लिहाजा अब प्रशासन ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
फर्जी तस्वीरों के मामले में संजय सिंह, पप्पू यादव सहित 8 पर केस
वाराणसी पुलिस ने मणिकर्णिका घाट पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों के बारे में सोशल मीडिया पर AI से निर्मित तस्वीरें, वीडियो और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह और कांग्रेस नेता पप्पू यादव सहित 8 लोगों के खिलाफ आठ प्राथमिकी दर्ज की हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (DCP) गौरव बंसल ने बताया कि घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण और श्मशान सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित मनगढ़ंत सामग्री फैलाने के आरोप में 8 व्यक्तियों और कुछ ‘एक्स हैंडल' के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

Journalist खबरीलाल