Breaking News

International (खबरीलाल न्यूज़) :: ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों को देश छोड़ने की दी सलाह:

post

ईरान और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने वहां मौजूद अपने नागरिकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. भारतीय दूतावास ने सोमवार को ताजा एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि भारत के सभी नागरिक तुरंत ईरान से निकल जाएं. यह सलाह ऐसे समय पर आई है जब आने वाले दिनों में अमेरिका द्वारा संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है. एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि भारतीय नागरिक चाहे वे स्टूडेंट हों, तीर्थयात्री, बिजनेस ट्रैवलर या टूरिस्ट, उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध किसी भी माध्यम से ईरान छोड़ देना चाहिए. दूतावास ने कहा है कि लोग कमर्शियल फ्लाइट्स या किसी भी सुरक्षित ट्रांसपोर्ट के जरिए देश से बाहर निकलें.

भारत ने अपनी 14 जनवरी 2026 वाली एडवाइजरी को भी दोहराया है, जिसमें नागरिकों से कहा गया था कि वे किसी भी तरह के प्रदर्शन, भीड़भाड़ या असुरक्षित स्थानों से दूर रहें, स्थानीय मीडिया के जरिए हालात की अपडेट लेते रहें और लगातार भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखें. दूतावास ने यह भी कहा है कि सभी भारतीय अपने पासपोर्ट, वीज़ा और पहचान पत्र हर समय अपने पास रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत निकासी या यात्रा की प्रक्रिया पूरी की जा सके. किसी भी तरह की दिक्कत आने पर दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

दूतावास ने यह भी अनुरोध किया है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक अपने विवरण के साथ दूतावास में रजिस्टर जरूर करें, ताकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति में उनसे तुरंत संपर्क किया जा सके. ईरान में हालात लगातार बदल रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में भारत सरकार ने नागरिकों को जोखिम से दूर रहने और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner