Breaking News
अपराध post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Tuesday ,February 24,2026

Crime (खबरीलाल न्यूज़) :: 4 ट्रकों में भरा 80 टन अवैध कबाड़ जब्त, चोरी की संपत्ति होने का संदेह:

post

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत पूंजीपथरा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों में लोड भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया गया है।

पूंजीपथरा पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे चार ट्रकों को मेन रोड समारूमा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रकों की तलाशी लेने पर उनमें लोहे के एंगल, पाइप, टिन एवं अन्य कबाड़ के टुकड़े लोड पाए गए, जिनका कुल वजन *करीब 80 टन तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 28 लाख 35 हजार रुपये* है। पुलिस द्वारा कबाड़ और चारों ट्रकों समेत कुल 82 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

कार्यवाही दौरान जप्त वाहन- ट्रक क्रमांक CG14D0528 से करीब 11 टन कबाड़, ट्रक CG04ML3765 से करीब 25 टन कबाड़, ट्रक CG15AC4339 से करीब 15 टन कबाड़ तथा ट्रक AP31TF7866 से करीब 29 टन कबाड़ जब्त किया गया।आरोपियों पर क्रमश: इस्तागासा क्रमांक 09/2026, 10/2026, 11/2026 और 12/2026 धारा – 35(क)(ड) BNSS/ 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है ।

पुलिस पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों द्वारा कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिससे कबाड़ के चोरी की संपत्ति होने का संदेह उत्पन्न हुआ। कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों द्वारा पुलिस कार्यवाही का विरोध भी किया गया, जिस पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अनावेदक वाहन चालकों के विरुद्ध पृथक से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

1. सुल्तान खान पिता अमिर खान उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम कुनकुरी जिला जशपुर नगर

2. जाकिर मोहम्मद पिता असीर मोहम्मद उम्र 30 वर्ष साकिन गेरवानी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़

3. महकुल अहमद पिता एम.डी. दाउद अहमद उम्र 50 साल साकिन चैनपुर थाना उमाव जिला बलिया उ.प्र.

4. रघुबीर यादव पिता हलकाईन यादव उम्र 45 साल साकिन गडिगया थाना नोहटा जिला दमुह म.प्र.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner