Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: 60 साल के संचालक ने स्कूल की मुस्लिम टीचर से रचाई शादी :

post

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय संचालक राकेश साह और उन्हीं के स्कूल में पढ़ाने वाली 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन की शादी कर ली है. अब सोशल मिडिया पर शादी की तस्वीर वायरल हुई है. तस्वीर सामने आते ही शिक्षिका के परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. 

स्कूल संचालक राकेश साह की उम्र 60 साल है और पहली शादी से राकेश साह को चार बच्चे भी हैं, जबकि शिक्षिका शाइस्ता परवीन उनसे आधी उम्र की यानी 28 साल की हैं. दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. शिक्षिका के परिजनों को आशंका है कि उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है और दोनों फिलहाल नेपाल में हैं.

वायरल वीडियो में शिक्षिका खुद कह रही हैं कि उन्होंने 2025 में अपनी मर्जी से शादी की है और वह जहां भी हैं खुश हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह पति के परिवार को किसी प्रकार की परेशानी नहीं देना चाहतीं. हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद गांव में दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है.

परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप - शिक्षिका के भाई ने शुक्रवार देर रात औराई थाने में आवेदन देकर बहन की बरामदगी की मांग की है. उन्होंने स्कूल संचालक सहित सात लोगों को आरोपित किया है. भाई का कहना है कि स्कूल संचालक ने शादी की नीयत से उनकी बहन का अपहरण किया है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला - औराई थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी को लेकर थाने में आवेदन मिला है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस ने जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner