प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में आयोजित चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 के द्वितीय दिवस दिनांक 24.02.2026 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार विभिन्न स्पर्धाओं के क्वालिफिकेशन राउंड आयोजित किए गए।
रिकर्व (पुरुष एवं महिला) स्पर्धा में 70 मीटर दूरी से 50 मीटर तक, कंपाउंड (पुरुष एवं महिला) स्पर्धा में 50 मीटर तथा इंडियन राउंड (पुरुष) में 50 मीटर एवं 30 मीटर की दूरी से क्वालिफिकेशन मुकाबले संपन्न हुए।
रिकर्व इवेंट में पुरुष वर्ग से 55 एवं महिला वर्ग से 41 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। कंपाउंड इवेंट में पुरुष वर्ग से 79 एवं महिला वर्ग से 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्धारित नियमों के अनुसार प्रत्येक इवेंट से 32-32 खिलाड़ियों का चयन आगामी एलिमिनेशन राउंड हेतु किया गया है।
निर्णायक मंडल द्वारा दिनांक 25.02.2026 को इंडिविजुअल एलिमिनेशन एवं मिक्स्ड टीम एलिमिनेशन राउंड आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रतियोगिता का संचालन भारतीय तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है, जिससे सभी स्पर्धाएं निर्धारित समयानुसार संपन्न हो सकें।
आयोजन स्थल :
प्रथम वाहिनी परिसर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई, जिला दुर्ग
सराहनीय कार्य :
द्वितीय दिवस की प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि प्रतियोगिता के दौरान यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में सहयोग प्रदान करें।

Journalist खबरीलाल