Breaking News

Mp crime (खबरीलाल न्यूज़) :: इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती, होटल में बीयर पिलाकर गैंगरेप :

post

Mp crime: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद मुलताई के दो युवकों ने छिंदवाड़ा आकर पार्टी के बहाने युवती को होटल में बुलाकर बारी—बारी से गैंगरेप कर दिया। दोनों युवक उसे नशे और बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए, हालांकि पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार है।जानकारी अनुसार छिंदवाड़ा की रहने वाली एक 23 साल की युवती की इंस्टाग्राम पर मुलताई के युवक से दोस्ती हुई थी। वे छिंदवाड़ा में पहले मिल चुके थे। बीते रोज दोनों युवक मुलताई कार सर्विंसिंग कराने छिंदवाड़ा आए थे। उन्होंने अपनी इंस्टग्राम महिला दोस्त को पार्टी के लिए एक होटल में बुलाया था। चूंकी वे पहले भी मिल चुके थे, इस कारण युवती पार्टी के लिए चली गई। युवकों ने उसे पार्टी में अत्याधिक शराब पिला दी। जब वह होशो-हवास खो बैठी तो दोनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया और उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गए।

 घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।जानकारी अनुसार पीड़िता ने मदहोशी की हालत में अपने भाई को मदद के लिए बुलाया। भाई ने युवती की खास सहेली को फोन कर स्थिति बताई और मदद मांगी। सहेली ने होटल पहुंची और उसे कोतवाली थाने लेकर पहुंची। जहां शिकायत की थी। युवती की हालत ठीक न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और मेडिकल टेस्ट के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर आरोपी दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे पर केस दर्ज कर दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया गया। अतुल फरार है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner