Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: शराबी युवकों ने ट्रेन में मचाया उत्पात, बुजुर्ग यात्री की शिकायत पर FIR दर्ज:

post

भिलाई। नौतनवा से दुर्ग जाने वाली नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन 18206 में शराब पीकर एक बुजुर्ग महिला से बदसलूकी करने के मामले में रेलवे ने दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला उषा शुक्ला ने रेल प्रशासन से युवकों के खिलाफ शिकायत की थी।

वे अपने बुजुर्ग पति के साथ 22 फरवरी को अयोध्या से रायपुर की यात्रा कर रही थीं। शिकायत के अनुसार, भाटापारा से रायपुर के बीच चलती ट्रेन में दो यात्री ए1 कोच के कॉरिडोर अटेंडेंट केबिन में खुलेआम शराब का सेवन कर रहे थे। इसके बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर जांच की गई। जांच में यह भी पाया गया कि दोनों यात्री शराब के नशे में थे और उन्होंने बुजुर्ग महिला से दुर्व्यवहार किया।

इससे बुजुर्ग दंपती को मानसिक तनाव और असुरक्षा का सामना करना पड़ा। आरोपी प्रवीण सिंह की आवंटित बर्थ से शराब की बोतलें भी मिली हैं, जिससे आरोपों की पुष्टि हुई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, युवकों की यह हरकत रेलवे नियमों और रेलवे अधिनियम की धारा 145 का उल्लंघन है। वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक टी. नाग की शिकायत के आधार पर जांच कराई गई, जिसके बाद FIR दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner