Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा जिले के अधिकारियों की बैठक :

post

स्थान : पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06, भिलाई - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी।  संवेदनशील क्षेत्रों में फिक्स पिकेट, पैदल पेट्रोलिंग एवं बाइक पेट्रोलिंग की विशेष व्यवस्था। हुड़दंग, तीन सवारी, स्टंटबाजी एवं अशांति फैलाने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई। लंबित अपराध, चालान, मर्ग एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश। आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 26.02.2026 को प्रातः 10.00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित कर आमजन को आवश्यक समझाइश दी जाए। पूर्व में होली के दौरान घटित घटनाओं के आधार पर चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त बल तैनात किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों, बस्तियों, पॉश कॉलोनियों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर फिक्स पिकेट स्थापित किए जाएं।

दोपहिया वाहन में तीन सवारी, स्टंटबाजी, मार्ग में हुड़दंग एवं नशे की स्थिति में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र के गुण्डा, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पर्याप्त पैदल पेट्रोलिंग एवं बाइक पेट्रोलिंग पार्टी तैनात की जाएगी। इसके अतिरिक्त लंबित अपराध, चालान, मर्ग एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner