Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: नोएडा में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने की आत्महत्या :

post

नोएडा। फेज तीन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के 21 फरवरी को आत्महत्या करने के मामले में स्वजन ने तीन लोगों पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

आरोपितों के वीडियो व फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के चलते युवती ने आत्महत्या की। स्वजन ने तीनों के खिलाफ फेज तीन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

औरेया की रहने वाली युवती अपनी दो बहन व एक भाई के साथ नोएडा सेक्टर 66 स्थित एक गांव में रहती। तीनों बहन सेक्टर 64 स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थीं। उसकी एक छोटी बहन को पिछले कुछ दिनों से ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव फोन करके परेशान कर रहे थे। वह उसे ब्लैकमेल कर रुपये भी ऐंठते। जानकारी होने पर उसकी बहन ने बताया कि आरोपितों के पास उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो हैं। इनको इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर जबरन अपनी बात मनवाते।

पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते। इन हरकतों से उनकी बहन बहुत परेशान थी। आरोपितों को समझाने पर भी वह नहीं मान रहे थे। आरोपितों के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर उसकी बहन ने 21 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner