Breaking News

Raipur Traffic Police (खबरीलाल न्यूज़) :: नशा कर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही :

post

यातायात, कमिश्नरेट रायपुर - नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही। रात्रि में चलाये गये 03 घंटे के विशेष अभियान में 154 के विरूद्ध कार्यवाही।15 लाख 40 हजार की राशि न्यायालय के माध्यम से बरामद की जाएगी। होली के पूर्व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध लगातार की जाएगी सख्त कार्यवाही एवं वाहनों की होगी जप्ती। जप्त वाहनों में 64 कार, 65 मोटरसायकल, 08 ट्रक, 12 टाटा एस पिकप, 01 बोलेरो, 02 माजदा, 01 ट्रेक्टर, एवं 01 ई-रिक्शा वाहन शामिल।सड़क हादसों को नियंत्रित करने एवं होली पर्व पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश एवं विकास कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल के मार्गदर्शन में आगामी दिनों में विशेषकर रात्रि में स्थान बदल-बदलकर चेकिंग पाइंट लगाकर नियमित रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।अपीलः- रायपुर शहर के नागरिकों से अपील है कि वे वाहन चालन के दौरान नशे की हालत में वाहन न चलाए। तेज रफ्तार व नशे के कारण लगातार हो रहे सड़क हादसों से सीख लेने की जरूरत है। सड़क पर आवागमन के दौरान स्वयं एवं परिजनों को सुरक्षित रखने के लिए नशे की हालत में वाहन न चलाए। नशे की हालत में वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन जप्ती की कार्यवाही की जाएगी तथा असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। समझदार बनें, सुरक्षित आवागमन करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner