Breaking News

Chhattisgarh (खबरीलाल न्यूज़) :: गरियाबंद पुलिस सख्त: 75 लीटर अवैध शराब जब्त, 49 वाहन चालकों पर चालान:

post

गरियाबंद। होली त्योहार के दौरान अपराधों पर अंकुश लगाने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई, जिसमें गुंडा-बदमाशों की सघन चेकिंग, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती गई। अभियान के तहत शहर के सूचीबद्ध गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर पुलिस टीमों ने दबिश दी। उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया गया और उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों। जो बदमाश अपने निवास पर अनुपस्थित मिले, उनके संबंध में जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

सार्वजनिक स्थानों पर शराब की अवैध बिक्री करने वालों के विरुद्ध 3 प्रकरण दर्ज कर कुल 75 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान शराब के कारण होने वाले विवादों और अपराधों को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच कर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट, तीन सवारी और बिना दस्तावेज वाहन चलाने वाले 49 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान काटे गए। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

कबाड़ियों की आकस्मिक जांच

चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से शहर के कबाड़खानों की आकस्मिक चेकिंग की गई। कबाड़ियों को निर्देशित किया गया कि वे किसी भी संदिग्ध सामान की खरीदी-बिक्री न करें और सभी लेन-देन का विधिवत रिकॉर्ड रखें। संदिग्ध सामान पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 15 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है, ताकि त्योहार के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बना रहे। शहर के प्रमुख चौराहों और

संवेदनशील मार्गों पर MCP (मोबाइल चेक पोस्ट) लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई। देर रात तक चली इस कार्रवाई में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वाहनों की तलाशी ली गई। गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार को भाईचारे और संयम के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner