Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें:

post

रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित बटवारा प्रकरणों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए। उन्होंने सभी तहसीलों को खाता विभाजन के प्रकरणों में त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं बायोमैट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी कार्यदिवसों की उपस्थिति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के लिए कहा।

बैठक में कलेक्टर ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत शासकीय कर्मचारियों से योजना का लाभ लेने की अपील भी की।उन्होंने नगर निगम एवं तहसील प्रशासन को निर्देश दिए कि स्कूल परिसरों के आसपास गुटखा, पान, तंबाकू आदि की दुकानों का संचालन न हो। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner