रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार के गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले श्रीमती वर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) स्थित 'स्मृति मंदिर' पहुँचकर भाजपा के पितृपुरुषों डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
भाजपा के महिला सशक्तीकरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण : साय - प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नामांकन दाखिले के बाद विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती वर्मा राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की सशक्त नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व पूरी श्रद्धा, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगीं। उनका अनुभव, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण उच्च सदन में प्रदेश की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेगा। उनकी यह उम्मीदवारी न केवल राजनीतिक दायित्व है, बल्कि प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों के आत्मविश्वास, सम्मान और सहभागिता का प्रतीक भी है। श्रीमती वर्मा को प्रत्याशी बनाना भाजपा के महिला सशक्तीकरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
प्रदेश के हितों को दिल्ली में और मजबूती मिलेगी : देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि श्रीमती वर्मा एक निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। राज्यसभा के लिए उनका चयन छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति का सम्मान है। उनके अनुभव से प्रदेश के हितों को दिल्ली में और मजबूती मिलेगी। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों का यह प्रतिफल है। केंद्रीय नेतृत्व का यह निर्णय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला है। उनकी उम्मीदवारी प्रदेश के विकास और नारी शक्ति के उत्थान के लिए एक मील का पत्थर है।

Journalist खबरीलाल