बरेली - उत्तर प्रदेश के बरेली में तैनात IPS अधिकारी अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. उनकी शादी उत्तर प्रदेश कैडर के ही IPS अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई से तय हुई है. दोनों की शादी 28 मार्च से राजस्थान के बाड़मेर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय समारोह में होगी. इन दिनों इस शादी का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और पुलिस महकमे के साथ-साथ आम लोगों में भी इस शादी की चर्चा हो रही है.
दरअसल अंशिका वर्मा इस समय बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं. वह मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. साल 2021 बैच की IPS अधिकारी अंशिका वर्मा अपने काम को लेकर काफी सक्रिय मानी जाती हैं. महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और तकनीक आधारित पुलिसिंग के मामलों में उन्होंने बरेली में कई अहम कदम उठाए हैं. इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी के पद पर भी तैनात रह चुकी हैं।
वहीं कृष्ण कुमार बिश्नोई साल 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं और इस समय संभल जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं. वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं और बिश्नोई परिवार से ताल्लुक रखते हैं. कुछ समय पहले संभल में मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर भी वह चर्चा में रहे थे.
दोनों अधिकारियों के परिवारों की मुलाकात के बाद शादी का फैसला लिया गया. इसके बाद अब शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. कार्यक्रम के मुताबिक 28 मार्च को बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास से बारात निकलेगी और वहीं शादी की रस्में पूरी होंगी. 29 मार्च को विदाई का कार्यक्रम होगा. इसके बाद 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें कई बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं.

Journalist खबरीलाल