Breaking News

International (खबरीलाल न्यूज़) :: युद्ध जारी रखेंगे और ईरानी शासन को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे... इजरायली पीएम नेतन्याहू की कसम :

post

तेल अवीव - ईरान-इजरायल हमलों से मिडिल ईस्ट दहला हुआ है. युद्ध का आज 9वां दिन है. लेकिन हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इजरायल-अमेरिका ने शनिवार देर तेहरान में तेल डिपो पर हमला कर दिया. इजरायल, ईरान को बख्शने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है. पीएम नेतन्याहू ने जंग जारी रखने और ईरानी शासन को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसम खाई है. इसके बावजूद तेहरान झुकने के लिए तैयार नहीं हैं. 

इजरायली प्रधानमंत्री ने अपने टीवी संबोधन में जंग को अपनी पूरी ताकत से जारी रखने का वादा किया है. उनका ये बयान ऐसे समय में आया, जब ईरान लगातार अपने खाड़ी के पड़ोसियों पर मिसाइल और ड्रोन दाग रहा है. अपनी इस कसम को पूरा करते हुए इजरायल, ईरान में लगातार हमले जारी रखे हुए है. शनिवार देर रात तेहरान में धधकती आग इस बात की गवाही देने के लिए काफी है. 

इजरायल और अमेरिका ने शनिवार देर रात तेहरान में एक तेल डिपो पर हमला कर दिया. जिसके बाद वहां आग की लपटें उठती देखी गईं. इस हमले की पुष्टि इजरायली सेना ने की है. एसोसिएटेड प्रेस के वीडियो में तेहरान के आसमान में रात में आग की लपटें देखी गईं. शायद ये पहली बार है जब इस जंग में पहली बार किसी सिविल इंडस्ट्रियल फेसिलिटी को निशाना बनाया गया है.

ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की तानातनी के बीच दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिका अपने हथियारों का उत्पादन चार गुना करने जा रहा है.वहीं इस जंग से ईरान में भी जमकर नुकसान हो रहा है. संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने बताया कि ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 1332 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं. देशभर में 180 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक स्कूलों को नुकसान पहुंचा है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner