Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के प्रशिक्षु आईएएस ने किया कलाकेंद्र और नालंदा लाइब्रेरी का भ्रमण :

post

रायपुर, 09 मार्च 2026/ लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लाबसना) के वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की विंटर स्टडी टीम ने आज रायपुर स्थित कलाकेंद्र और नालंदा लाइब्रेरी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना की।कलाकेंद्र पहुंचकर प्रशिक्षु अधिकारियों ने संगीत, नृत्य और अन्य कला विधाओं के अंतर्गत दिए जा रहे प्रशिक्षण को नजदीक से देखा और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से बात कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह पहल सराहनीय है, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अपनी रुचि के अनुसार गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल रहा है।

भ्रमण के दौरान रिकॉर्डिंग रूम का अवलोकन करते हुए प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के थीम सॉन्ग की रिकॉर्डिंग भी की।इसके पश्चात प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के दल ने नालंदा लाइब्रेरी का दौरा किया। यहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया तथा उनके प्रश्नों और शंकाओं का समाधान किया। अधिकारियों ने लाइब्रेरी की सुविधाओं और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner