Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: केरल के परिवहन मंत्री को पत्‍नी ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा :

post

तिरुवनंतपुरम - मेरा पति बेवफा है... ये कहना है केरल के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार की पत्‍नी का. पत्‍नी के इस बयान के बाद मंत्रीजी विवादों में घिर गए हैं. परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार की पत्नी बिंदु मेनन का आरोप है कि उन्होंने अपने पति और केरल के परिवहन मंत्री को आपत्तिजनक स्थिति में देखा. मंत्री की पत्नी ने यह बात फोन पर एक मीडिया रिपोर्टर से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि उनके पास इस बारे में सभी सबूत हैं, लेकिन उनकी कोई प्‍लानिंग नहीं है कि वे कानूनी कार्रवाई करें. 

मंत्रीजी को पत्‍नी ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा ! - मंत्री की पत्नी बिंदु मेनन के अनुसार, 'वे पिछले शनिवार दोपहर अपने घर वलाकम गई थीं. उन्होंने घर और बेडरूम में प्रवेश किया, जहां उन्होंने मंत्री को आपत्तिजनक स्थिति में देखा. मंत्री के स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनका फोन छीन लिया, जिससे उन्होंने मदद के लिए रोना शुरू किया. उन्होंने पूर्व डीजीपी और तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन की पार्षद से मदद के लिए संपर्क किया, जो उनके कजिन की पत्नी भी हैं. उनकी सलाह पर उन्होंने पुलिस की टोल फ्री हेल्पलाइन 112 पर कॉल की. पुलिस पहुंची, लेकिन उन्होंने कहा कि वे इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकते.

बिंदु मेनन ने कहा कि 2014 में शादी के बाद से उनके और केबी गणेश के बीच वैवाहिक समस्याएं रही हैं. केरल कांग्रेस (बी) के नेता कुमार ने 2014 में यामिनी थांकेची से कानूनी रूप से अलग होने के बाद मेनन से शादी की थी. मेनन ने कहा कि 2019 में एक बड़ा विवाद हुआ था और उन्होंने अपनी रिश्तेदार, पूर्व डीजीपी व भाजपा नेता आर. श्रीलेखा से मदद मांगी थी. मेनन ने कहा कि वह पिछले कई महीने से अलग रह रही हैं, क्योंकि केबी गणेश के कई महिलाओं से संबंध हैं. उन्होंने कहा, 'कई महिलाओं को लेकर मेरी उनसे लड़ाई होती थी. फिर मेरे फोन ट्रैक किए गए और मुझ पर आरोप लगाए गए कि मेरा अपने दोस्तों के साथ प्रेम-प्रसंग है.' मेनन ने आरोप लगाया कि कुमार ने उनका फोन ब्लॉक कर दिया और अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे उनसे बात न करें.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner