Breaking News

National (खबरीलाल न्यूज़) :: देशभर में LPG का संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लगी लाइनें :

post

नई दिल्ली 11 मार्च। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण राजधानी दिल्ली, यूपी और हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में एलपीजी की किल्लत होने लगी है। गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। लखनऊ समेत कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई जगह घरेलू आपूर्ति तो अभी सामान्य है, लेकिन वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों को लेकर परेशानी बढ़ रही है। यह स्थिति इसलिए भी है कि लोग आशंका में पहले से ही गैस सिलेंडर भरवाकर जमा करने लगे हैं।

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित होने से दिल्ली में 50 हजार से अधिक रेस्तरां, पब, बार और होटलों के संचालन में दिक्कतें आने लगी हैं। अयोध्या में वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कमी के कारण राम नगरी में मंगलवार को नियमित शाम तीन बजे तक चलने वाली राम रसोई मंगलवार को दो बजे ही बंद करनी पड़ी। कई जगह मंदिरों ने लकड़ी और कोयले के उपयोग से भोजन पकाने का निर्णय लिया है। आल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर फेडरेशन

(एआईएलडीएफ) के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सेठ के अनुसार यह दिक्कत कुछ दिन के लिए ही है। रूस से आपूर्ति शुरू होते ही समस्या खत्म हो जाएगी। उधर, नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ इंडिया (एनआरएआई), दिल्ली के अध्यक्ष संदीप आनंद गोयल ने कहा कि व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति बंद हो गई है। पीएनजी पाइप लाइन में भी गैस का दबाव 20 प्रतिशत कम कर दिया गया है।

हरियाणा के कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। राज्य के कई जिलों में एजेंसियों तक नई खेप नहीं पहुंचने की सूचना है। कई स्थानों पर एजेंसियां पुराने स्टॉक से सीमित सिलेंडर दे रही हैं। इन दिनों विवाह समारोहों और सामाजिक आयोजनों के कारण मांग सामान्य दिनों से अधिक बनी हुई है। पंजाब में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हुई है। कई जिलों में गैस एजेंसियों को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई मिलनी बंद हो गई है।

जालंधर के होटल संचालकों का कहना है कि अगर सिलेंडर की सप्लाई नहीं होती है तो मजबूरी में कमर्शियल इंडक्शन पर काम चलाना पड़ेगा। दूसरी तरफ राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। मध्य प्रदेश में भी कई शहरों में कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति रोक दी गई है। घरेलू एलपीजी की बुकिंग भी बढ़ गई है।

भोपाल में कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई सोमवार से तो इंदौर में आज से बंद कर गई है। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल एलपीजी की कोई कमी नहीं हैं। यहां उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद ही गैस सिलेंडर की रिफिलिंग की जा रही है। हालांकि, व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति यहां भी बंद कर दी गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner