Breaking News

Crime (खबरीलाल न्यूज़) :: मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई:

post

रायपुर। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशानुसार रायपुर (ग्रामीण) जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और उप पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी मंदिर हसौद निरीक्षक आशीष यादव के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस ने सक्रिय गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

अभियान के दौरान थाना मंदिर हसौद पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। इन आरोपियों में योगेश जोशी, धनेश्वर निषाद, शत्रुघ्न धृतलहरे, रवि यादव, सुरेश धीवर, रोशन धीवर, झुमुक वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, वेद प्रकाश धीवर और बेसन मानिकपुरी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के चलते कार्यवाही की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

थाना मंदिर हसौद क्षेत्र के ग्राम छतौना स्थित सतनामी पारा में हाथ में चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहे आरोपी लोकेश बंजारे (19 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 131/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की गई।

आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद पुलिस ने छतौना चौक से आरोपी मदन लाल बांधे (56 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब बरामद की गई। उनके खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 132/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

कुल कार्रवाई

विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कुल 10 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 1 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई और 1 आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखना और अपराधियों को सक्रिय होने से रोकना है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner