रायपुर। राजधानी रायपुर स्थिति रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सिवरेज टैंक में सफाई करने उतरे दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अब मृतकों के परिजनों के बीच आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है।
मिली जानकारी के अनुससार सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण तीनों कर्मी बेहोश हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। वहीं दूसरी ओर घटना के मृतकों के परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

Journalist खबरीलाल