थाना : चिखली चौकी / थाना क्षेत्र - मवेशियों की अवैध परिवहन पर त्वरित कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार कर 06 नग मवेशी एवं पिकअप वाहन जप्त। चिखली चौक क्षेत्र में संदेहास्पद पिकअप वाहन रोककर जांच के दौरान 06 नग मवेशियों के अवैध परिवहन का खुलासा किया गया।
छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के प्रावधानों के तहत 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में 06 नग मवेशी एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन सहित कुल 2,32,000 रुपए की संपत्ति जप्त की गई। अवैध पशु परिवहन एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी है।
आरोपी का नाम : 1. निर्मल मनेश्वर, उम्र 38 वर्ष, निवासी मुंडीवाड़ा वार्ड क्रमांक 10, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)। 2. तुलसीराम नागेश्वर, उम्र 60 वर्ष, निवासी घोपटोला मुंडीवाड़ा, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)। 3. जयपाल नागेश्वर, उम्र 43 वर्ष, निवासी घोपटोला मुंडीवाड़ा, थाना कटंगी, जिला बालाघाट (म.प्र.)। 4. भगतराम खरे, उम्र 43 वर्ष, निवासी बोरीखुर्द, थाना अरी, जिला सिवनी (म.प्र.)।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि पशु क्रूरता, अवैध परिवहन अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Journalist खबरीलाल