Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: विमतारा भवन में पुरन्दर मिश्रा का दमदार संदेश - योग अपनाओ, नशा छोड़ो :

post

रायपुर - पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में गूंजा योग का स्वर, स्वस्थ समाज का लिया संकल्प। “जय श्रीराम” और “जय श्री जगन्नाथ” के गगनभेदी जयघोष से विमतारा भवन गूँज उठा, जब उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  पुरन्दर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के 10वें स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता की। पूरे आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।विधायक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शरीर को सशक्त बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, तन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने वाली दिव्य साधना है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करती है।

इस गरिमामयी अवसर पर “योग से नशामुक्त छत्तीसगढ़” अभियान का शुभारंभ किया गया। विधायक श्री मिश्रा ने इसे युवाओं के भविष्य को संवारने वाली महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह अभियान समाज को सकारात्मक दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री रूप नारायण सिन्हा जी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आयोग निरंतर योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जो हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति को सहेजने का भी माध्यम है। अंत में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सभी से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर एक स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner