Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: दुर्ग पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गम्भीर मरीज को 22 मिनट में पहुंचाया रायपुर :

post

यातायात पुलिस दुर्ग - गंभीर मरीज को समय पर उपचार हेतु यातायात पुलिस दुर्ग ने  22 मिनट में  ग्रीन कॉरिडोर बना कर रायपुर पहुंचाया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आपात स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित कर गंभीर मरीज को समय पर उपचार हेतु ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराया गया। बी.एम. शाह हॉस्पिटल से कुम्हारी टोल तक मार्ग को पूर्णतः क्लियर कर मात्र 22 मिनट में एम्बुलेंस को सुरक्षित पहुंचाया गया।

पूर्व से तैनात यातायात जवानों एवं हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रित कर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया गया। गंभीर मरीजों के जीवन रक्षा हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निरंतर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर त्वरित एवं मानवीय पुलिसिंग का परिचय दिया जा रहा है। 

सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में हाईवे पेट्रोलिंग-02 तथा यातायात पुलिस दुर्ग के ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा त्वरित समन्वय, यातायात नियंत्रण एवं मानवीय दृष्टिकोण से सराहनीय भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रीन कॉरिडोर के दौरान यातायात नियमों का पालन करें तथा एम्बुलेंस एवं आपात वाहनों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस का सहयोग करें, जिससे जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner