मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाने पर यातायात पुलिस दुर्ग की सख्त कार्यवाही, सड़क सुरक्षा हेतु विशेष अभियान जारी। जिले में मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन पर विशेष अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रभावी चालानी कार्यवाही की जा रही है। शादी सीजन में ट्रक, पिकअप एवं अन्य मालवाहक वाहनों में यात्रियों के परिवहन पर विशेष निगरानी रखते हुए दुर्घटना रोकथाम हेतु अभियान संचालित है।
चेकिंग के दौरान अवैध रूप से सवारी ले जाते पाए जाने पर चालकों पर कार्यवाही के साथ यात्रियों को सुरक्षित साधनों के उपयोग हेतु समझाइश दी जा रही है। ब्रिथ एनालाइजर जांच के माध्यम से शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि मालवाहक वाहनों में यात्रा न करें, केवल अधिकृत यात्री वाहनों का उपयोग करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Journalist खबरीलाल